झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबौली चौराहे के समीप मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे के लगभग कुछ युवकों ने एक किन्नर को मारपीट कर घायल कर दिया। साथी किन्नर के सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्रम्हपुर पर लाए जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। किन्नरों ने हल्का दरोगा को नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग कर रहे थे। सुचना पाकर भारी संख्या में किन्नर मौके पर पहुंच गए। किन्नरों ने हल्का के दरोगा व सिपाही पर मामले को मैनेज कराने का आरोप लगाते हुए नई बाजार चौकी पर हंगामा किया। नई बाजार पुलिस चौकी के लोगों किन्नरों को झंगहा थाना भेज दिया।