क्षेत्र के गोड़ियाना घाट/नौवा बाबा कुटी के पास सरयू नदी के तट पर पिछले कई दिनों से कटान जारी है। तेज कटान के कारण प्राचीन मंदिर को खतरा बढ़ गया है। आज प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किए जाने की सूचना है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इस बार कटान रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।