सैनिक विहार कॉलोनी के सेक्टर बी में सोमवार दोपहर लगभग 1:25 बजे आंधी वह बारिश के कारण पेड़ गिरने से लगभग सात पोल टूट गए। पोल टूटने की वजह से लगभग 200 के आसपास घर के लोगों की बिजली ठप हो गई। लोगों ने पूरी रात बिना बिजली के गुजारी। मंगलवार दिन में बिजली निगम की ओर से पोल ठीक करने का काम शुरू किया गया। लोगों का कहना है कि दोपहर में बिना बिजली के लोगों की हालत खराब है। वहीं, मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल का कहना है कि पोल ठीक करने का काम चल रहा है। जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।