गीता वाटिका में राधा अष्टमी महोत्सव 9 सितंबर से ही चल रहा है। इसमें बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने दधिकीच ( दही व हल्दी मिलकर बनाया गया सामग्री) की होली खेली। इसके पहले श्रद्धालुओं में डांडिया नृत्य किया। मंदिर परिसर में राधा कृष्ण के भजन बड़े ही आस्था भाव के साथ गए गए। इसके बाद दधिकीच की होली खेलने का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने राधे-राधे के जयकारों के साथ बड़े ही आस्था भाव के साथ दाढ़ी खींच की होली खेलते हुए एक दूसरे को दही हल्दी के मिश्रण को लगाकर राधा कृष्ण के प्रति आस्था निवेदित की। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।