मकर संक्रांति के बाद पड़ने वाले बुढ़वा मंगल पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु बाबा को श्रद्धा की खिचड़ी अर्पित करने के बाद खिचड़ी के मेले का आनंद ले रहे हैं। मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर का कपाट खुलने के साथ ही बाबा को आस्था की खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया है। ठंड के बीच श्रद्धालु कतार में लगाकर बाबा को खिचड़ी चढ़ा रहे हैं। बुढ़वा मंगल के दिन गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन व खिचड़ी चढ़ाने का विशेष महात्म्य होता है।