तिवारीपुर के जाफरा बाजार में कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दो पार्षद, अभिषेक शर्मा और शिवेंद्र मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि कोटेदार के यहां एक धर्म बिरादरी के 35 से 40 युवक आए और पाक समर्थन में नारेबाजी करने लगे। आरोप लगाया कि कई बार इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।लेकिन, ये अपनी आदत नहीं सुधार रहे हैं। पार्षद ने समर्थकों संग पाकिस्तान मूर्दाबाद की नारेबाजी भी की। इस दौरान आस-पास के इलाकों की दुकानों को लोगों को बंद कर दिया था।