जिला अस्पताल में न्यू ओपीडी के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार को अस्पताल परिसर में बने पुराने भवन को ध्वस्त कर मलबा हटाने का कार्य मजदूर कर रहे हैं। अस्पताल में चार फ्लोर का मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण किया जाना है, जिसमें पार्किंग, ओपीडी, प्रशासनिक भवन सहित अन्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।