गोरखपुर महोत्सव के मंच पर पहले दिन लोक के विविध रंग भी दिखे। ‘सबरंग’ महफिल में कलाकारों ने लोकगीतों से लोगों को झुमाया तो नृत्य की प्रस्तुतियों ने समा बांधने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। करीब तीन घंटे तक चले मोहक कार्यक्रम का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।