दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'भारतीय योग परंपरा में योगिराज बाबा गंभीरनाथ का अवदान' विषय दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आस्था आर्थिकी का कारण बन सकती है, महाकुंभ ने दुनिया को इसकी ताकत को समझाया।