फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिक्षक के पैर में लगी थी चोट, खुद मंच से नीचे उतर सीएम योगी ने किया सम्मानित

रोहित सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 05:32 PM IST

गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सीएम योगी को उत्कृष्ट कार्य करने वाले माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों के 54 शिक्षकों को सम्मानित करना था। इनमें अलीगढ़ जिले के प्राथमिक विद्यालय, सूरतगढ़ के प्रधानाध्यापक मूलचंद भी थे। इनके पैर में चोट लगा होने के कारण वो मंच पर नहीं आ सके। नीचे दर्शक दीर्घा में बैठकर आयोजन में भाग ले रहे थे। सीएम योगी को जानकारी हुई कि शिक्षक वहीं मौजूद हैं और चोट लगने की वजह से मंच के ऊपर नहीं आ पा रहे हैं। सीएम योगी ने खुद मंच से नीचे जाने का फैसला किया और व्हील चेयर पर नीचे दर्शक दीर्घा में बैठे मूलचंद को जाकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें