रेलवे भर्ती बोर्ड दफ्तर जांच करने दूसरे दिन मंगलवार को भी सेन्ट्रल विजिलेंस की टीम पहुंची। पूरी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कागजातों के बिंदुवार मिलान कराया और मूल फाइल लेकर स्थानीय विजिलेंस अधिकारी के पास गई है। टीम अभी जमी हुई है। रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली, में फर्जी तरह से पैनल में दो नाम जोड़कर नियुक्ति करा दी गई थी, जिसकी जांच करने सेन्ट्रल विजिलेंस की टीम सोमवार को आई थी। इस मामले में रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी को पहले ही रेलवे बोर्ड ने निलंबित कर दिया है।