फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर टूटने से किसानों की मेहनत बर्बाद, फसल डूबी

Rohit Singh Updated Sun, 19 Jul 2026 10:29 AM IST

गगहा विकास खंड से होकर गुजरने वाली सरयू नहर देर रात पिछौरा टिकरी के पास टूट गई। नहर टूटने से निकला पानी खेतों में भर गया और कई किसानों की धान की फसल डूब गई। किसानों को शनिवार सुबह खेत पर जाने पर घटना की जानकारी हुई। नहर टूटने से सबसे ज्यादा नुकसान पिछौरा टिकरी और आसपास के गांवों के किसानों को हुआ है। किसान पंकज तिवारी, अम्बर बहादुर सिंह, सुरेश यादव, अन्नू तिवारी, नरेन्द्र यादव सहित दर्जनों किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें