सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के फुटबॉल मैदान में चल रहे गोरखपुर बी डिवीजन फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में शनिवार को फुटबॉल क्लब गोरखपुर और यूपी पुलिस गोरखपुर जोन की टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला गया।मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैदान में दर्शकों की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।