चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के ब्रह्मपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई। पीएचसी पर डॉक्टरों की तैनाती सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। लेकिन सोमवार को 10 बजकर 15 मिनट तक कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। इस दौरान दूर-दराज से आए 12 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था और वे डॉक्टर साहब का बैठकर इंतजार कर रहे थे।