सावन के पहले सोमवार को जिले के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। ब्रह्ममुहूर्त से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लग गईं हैं। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक सावन के सोमवार को करने से भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है।