उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई। जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जानी चाहिए, जिससे व्यापारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सके।