बालकृष्ण बजाज की पुण्यतिथि पर रविवार को शास्त्री चौक के पास भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में शहर के गणमान्य लोगों के साथ आम श्रद्धालु भी शामिल हुए। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान स्व. बजाज के सामाजिक कार्यों और सेवा भाव को याद किया गया। आयोजकों ने बताया कि स्व. बालकृष्ण बजाज ने हमेशा समाज सेवा और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी पुण्यतिथि पर हर साल भंडारे का आयोजन कर उनके आदर्शों को याद किया जाता है।