गोरखपुर के पीएम श्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में लखनऊ और अलीगढ़ मंडल की टीमों ने, जबकि अंडर-17 वर्ग में अयोध्या और देवीपाटन मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया।