प्रदेश में श्रमिकों के पाल्यों तथा कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय व्यवस्था के तहत पूणर्तः निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालय के रूप में योगी सरकार द्वारा की गई पहल रंग ला रही है। श्रमिकों के पाल्यों और कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों का जीवन संवारने वाले इस मुफ्त आवासीय विद्यालय में गोरखपुर मडंल के 280 बच्चों को आगामी शैक्षिक सत्र (2025-26) में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 27 दिसंबर से मिलने शुरू हो गए हैं।