हिंदी सिनेमा में पहली बार किसी सेलेब्रिटी का वीडियो गेम लॉन्च हुआ है। ये गेम सलमान खान का है, इसमें सलमान अपने तीन मशहूर किरदारों पर आधारित एक वीडियो गेम लेकर आए हैं। इन तीनों का मकसद देश के दुश्मनों का सफाया करना है। मज़ेदार बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रचारित स्वच्छता अभियान का भी इस गेम में ज़िक्र किया गया है।