क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर नए अवतार में नजर आए हैं। सचिन ने एक निजी टीवी चैनल के रिएलिटी सिंगिंग शो के फिनाले में बल्ला छोड़ माइक को हाथ में थाम लिया और धमाकेदार बल्लेबाजी की तरह ही शानदार तरीके से गाना गाया। सचिन का गाया गाना “क्रिकेट वाली बीट पे” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सचिन से ये कारनाम करवाया सिंगर सोनू निगम ने। गाने की शुरुआत सचिन करते हैं, जिसके बोल हैं, "गेंद आई, बल्ला घुमा, मारा छक्का, सचिन, सचिन... नाचो-नाचो सब क्रिकेट वाली बीट पे"।