रणवीर सिंह ने मंगलवार को अपनी अपकमिंग मूवी पद्मावती में निभाए खुद के किरदार अलाउद्दीन खिलजी के पहले लुक को टीज किया। इस बीच एक खबर जो रणवीर सिंह के फैन्स को परेशान कर सकती है वो ये कि रणवीर अब अपने इस किरदार यानी सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के रोल से बाहर नहीं निकल पा रहे। खबर है कि रणवीर सिंह अपनी इस जहनी दिक्कत के लिए साइकेट्रिस्ट यानी मनोचिकित्सक की मदद ले रहे हैं।