फिल्म इंडस्ट्री में सबके साथ इंसाफ़ होता है। किसी के साथ आज तो किसी के साथ कुछ दिन बाद, इसीलिए यहां लक्ष्मी या सरस्वती की नहीं बल्कि गणेश की पूजा होती है। इस गणपति उत्सव में ऋद्धि और सिद्धि एक साथ पाने की कोशिश की है पेन स्टूडियोज के मालिक जयंती लाल गडा ने। उन्होंने फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के राइट्स खरीदे हैं, इस फिल्म के प्रोड्यूसर सुनील बोहरा और डायरेक्टर विजय गुट्टे दोनों पर धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।