पॉप स्टार जस्टिन बीबर के लिए ऐसी दीवानगी दिखी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में कि आसमान के सितारों की चमक भी फीकी पड़ गई। आलम ये रहा कि सुबह से ही जस्टिन बीबर के कंसर्ट का हिस्सा बनने के लिए जुटी उनके फैंस की भीड़ में से 50 ज्यादा फैंस बिना जस्टिन की परफॉर्मेंस देखे ही बेहोश हो गए, सिर्फ उनका इंतजार करते-करते। लेकिन, अमर उजाला टीवी आपको और इंतजार नहीं करवाएगा, आपको दिखाते हैं जस्टिन बीबर के कंसर्ट की झलकियां और उस तैयारी के पीछे की तस्वीरें।