बॉलीवुड में बिग बी की बादशाहत तीनों खान पर बहुत भारी पड़ी है। ट्विटर पर इन तीनों को पछाड़कर अमिताभ बच्चन बन गए हैं सबसे ज्यादा फॉलो होनेवाले इंडियन सेलिब्रिटी। जी हां, बिग बी के फॉलोअर्स की लिस्ट में दो करोड़ 70 लाख फैन शुमार हैं। जबकि शाहरुख खान इस लिस्ट में दूसरे, सलमान तीसरे और आमिर खान चौथे पायदान पर है। लेकिन, इन सभी सुपरस्टार्स से भी बड़े स्टार निकले पीएम नरेंद्र मोदी, जिनके ट्विटर फॉलोअर्स 3 करोड़ से भी ज्यादा हैं।