गोरखपुर विश्वविद्यालय के नए नियंता गोपाल प्रसाद ने नियंता मंडल की नई टीम का गठन किया है। टीम में 52 सदस्यों का शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय में छात्र अनुशासन और परिसर व्यवस्था को लेकर अब 52 सदस्यीय नियंता मंडल जिम्मेदारी संभालेगा। कुलपति प्रो. केपी सिंह के अनुमोदन के बाद नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने नए नियंता मंडल की घोषणा की। बड़ी संख्या में शिक्षकों को शामिल करते हुए गठित इस टीम को विश्वविद्यालय की अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।