दिल्ली पुलिस ने हाईटेक तकनीकी को अपनाते हुए इक्षणा वाहन पहली बार सड़क पर उतारा है। ये वाहन सिर्फ नई दिल्ली जिले को दिया गया है। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि इस वाहन को रविवार को इंडिया गेट पर तैनात किया गया है। इस वाहन में चारों तरफ 10 से 15 सीसीटीवी व चेहरे को पहचानने वाले एफआरएस कैमरे लगाए गए हैं। ये बदमाशों के चेहरे को कैच कर उन्हें पकड़वाने में सहायता करेगा। साथ ही वाहन की नंबर प्लेट को कैच कर चोरी के वाहन का पता लगाया जा सकेगा।