फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आईआईटी दिल्ली में एससी-एसटी उम्मीदवारों की सीटें विशेष अभियान से भरी जाएंगी

आईआईटी दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले सेमेस्टर में पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिला के लिए अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग की सीटों को भरने के लिए विशेष दाखिला अभियान शुरू किया है। इसके लिए संभावित खाली सीटों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक उम्मीदवार 28 जून शाम 4 बजे तक ऑनलाइन https://ecampus.iitd.ac.in/PGADM/login लिंक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 29 जून सुबह दस से लेकर शाम चार बजे तक एडिट विंडो को खोला जाएगा। आईआईटी दिल्ली ने पहले सेमेस्टर 2026-27 के लिए पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों की पंजीकरण एवं ओरिएंटेशन अनुसूची भी जारी कर दी है। बता दें कि दाखिला को लेकर कुल 81 सीट खाली है। इसमें एससी की 49 और एसटी श्रेणी की 32 संभावित सीट खाली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें