वेस्ट गोरख पार्क के निवासी बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हो गए हैं। क्षेत्र में गंदगी, दूषित पानी, सीवर ओवरफ्लो और अतिक्रमण ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। दावा है कि इलाके में पुलिस की गश्त न होने से असामाजिक तत्वों की संख्या बढ़ती जा रही है। छोटे-छोटे बच्चे महाराजा अग्रसेन पार्क में खड़े होकर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। ऐसे में स्थानीय निवासियों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि महिलाओं-बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके।