पूर्वी दिल्ली के शकरपुर स्थित उपाध्याय ब्लॉक में यू-17 में करीब सप्ताह भर से सीवर का पानी बह रहा है। यह गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर गंदा पानी जमा होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां फैलने का लोगों को डर सता रहा है।