20 जुलाई को CJP प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन से घायल हुए साहिल की एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी के समर्थन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने थाने का गेट बंद कर दिया।