मोदी चालीसा का पाठ, भगवान के रूप में पीएम मोदी की पूजा। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का रूप बताते हुए उनकी पूजा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम पर तैयार की गई नरेंद्र मोदी चालीसा का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम में बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजन सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। हालांकि कार्यक्रम प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के भवन में होने के बावजूद प्रेस क्लब ने इससे खुद को अलग कर लिया है। प्रेस क्लब के मुताबिक, उसे यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी और इस आयोजन से उसका कोई लेना-देना नहीं है।