जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने पीएचडी बैच 2020 के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा में विस्तार किया है। इस संबंध में जेएनयू प्रशासन ने सूचना जारी की है। इसके अनुसार विशेष प्रावधान के रूप में वर्ष 2020 बैच के पीएचडी के अंतिम वर्ष के छात्रों को मई 2026 तक हॉस्टल सुविधा देने का निर्णय लिया है। वर्ष 2020 बैच के किसी भी पीएचडी छात्र को आगे कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।