लोहड़ी की पूर्व संध्या पर दिल्ली के किशनगंज मार्केट में पर्व की तैयारियों के बीच खरीदारी करते लोग। पंजाब की लोक-संस्कृति से जुड़ा यह पर्व कृषि परंपरा, सूर्य उपासना और वीर गाथाओं का प्रतीक माना जाता है। दुल्ला भट्टी की कथाओं और माता सती से जुड़ी मान्यताओं के साथ मनाई जाने वाली लोहड़ी में अग्नि देव को अर्पण कर अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है। यह पर्व मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले सर्दियों के अंत और नई फसल के आगमन का संदेश देता है।