देश में तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा के उद्देश्य से आईआईटी दिल्ली ने देश के 18 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के साथ एक बड़े राष्ट्रीय शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग नेटवर्क की शुरुआत की है। इसके तहत एनआईटी के छात्र भी आईआईटी में आकर अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही एमटेक, एमएस(शोध) और पीएचडी कार्यक्रमों में बिना गेट और राष्ट्रीय परीक्षा के दाखिला मिलेगा। इस संबंध में आईआईटी दिल्ली और एनआईटी के बीच समझौता ज्ञापन हुआ है।