राजधानी के द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर में बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा शाम चार बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी। श्रद्धालु भगवान के रथ की रस्सी खींचकर यात्रा में शामिल हो सकेंगे। इस बार रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान जगन्नाथ को 11 हजार किलो आम का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद यह आम श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किए जाएंगे।