देश में रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से बेंगलुरू में छह से आठ नवंबर तक एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन होगा। आईएमएस 2025 (इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो) भारत की आत्मनिर्भरता के अभियान में रक्षा और एयरोस्पेस निर्माण के नए अध्याय की शुरुआत करेगा। इसमें 450 से अधिक प्रदर्शक, 220 एमएसएमई और कई सरकारी रक्षा उपक्रम भाग लेंगे। आईएमएस फाउंडेशन द्वारा लघु उद्योग भारती, रक्षा मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय और कर्नाटक सरकार के सहयोग से आईएमएस 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इनके पदाधिकारियों ने दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में बताया कि प्रदर्शनी में 450 से अधिक प्रदर्शक, 220 एमएसएमई इकाइयां, राज्य मंडप तथा सरकारी रक्षा उपक्रम हिस्सा लेंगे। इस मंच पर देश की रक्षा और एयरोस्पेस उत्पादन क्षमता, तकनीकी नवाचार और स्वदेशी समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। आईएमएस सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुनील देवधर ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है लोकल को ग्लोबल बनाना। इस प्रदर्शनी में देशभर के उद्यमी हिस्सा लेंगे और रक्षा तथा एयरोस्पेस क्षेत्र में भविष्य की नई संभावनाओं की तलाश की जाएगी।