कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन बुधवार को लगातार 19वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। डॉक्टरों के अनुसार, बुधवार को उनका ब्लड प्रेशर 103/78 और ब्लड शुगर 75 दर्ज किया गया। साथ ही, वांगचुक का वजन 7 किलोग्राम से ज्यादा घटा है। इस बीच धरने के दौरान गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने के आरोपों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीजेपी का दावा है कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति लोगों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। पूछताछ करने पर उसने पहले खुद को किसान बताया, लेकिन बाद में उसके दिल्ली पुलिस से जुड़े होने की बात सामने आई। संगठन ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इस तरह निगरानी करना उचित नहीं है।