दिल्ली के केशवपुरम मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियो में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए दो गाड़िया मौके पर पहुंची। यहां एक बड़ा हादसा होने से बच गया, क्योंकि पास में ही मेट्रो स्टेशन की पार्किग है, जहां पर गई गाड़ियां खड़ी हुईं थी। सही समय पर दमकल विभाग की गाड़िया पहुंच गईं, जिससे दुर्घटना होने से बच गई।