नई दिल्ली स्थित संगीत नाटक अकादमी में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। शनिवार को कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें असम के कलाकार मिनगमा डी. लेपचा ने शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव में कलाकार अपूर्वा ज्यारामन ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। बता दें कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार की स्थापना का उद्देश्य संगीत, नृत्य, नाटक, लोक और आदिवासी कला रूपों और अन्य संबद्ध प्रदर्शन कला के क्षेत्र में युवा कलाकारों को प्रोत्साहित और प्रेरित करना था।