फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई इंपैक्ट समिट 2026: भारत मंडपम में जुटे 100 से ज्यादा देश, रोबोटिक्स प्रदर्शन बना आकर्षण का केंद्र

राहुल तिवारी Updated Tue, 17 Feb 2026 05:10 PM IST

भारत इस समय दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम ‘एआई इंपैक्ट समिट 2026’ की मेजबानी कर रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन 16 से 20 फरवरी के बीच देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर की राजनीतिक हस्तियां, अधिकारी, टेक कंपनियों के प्रमुख, वैज्ञानिक, स्टार्टअप और अन्य विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इस समिट में 100 से ज्यादा देश और 300 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसी वजह से इसे एआई से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजन माना जा रहा है। समिट में एडवर्ब कंपनी द्वारा रोबोटिक्स का प्रदर्शन भी किया जा रहा है, जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें