फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ऑपरेशन साइहॉक में 944 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 479 करोड़ की ठगी का खुलासा

दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन साइहॉक 6.0 चलाकर 944 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो दिवसीय अभियान में 1032 मामले दर्ज किए गए और 4002 साइबर ठगी की शिकायतों का निपटारा किया गया। इन शिकायतों में 479.14 करोड़ रुपये की ठगी शामिल है। संयुक्त पुलिस आयुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि अभियान में 788 लोगों को पाबंद किया गया और 2081 को नोटिस जारी किए गए। 283 पुलिस टीमों ने 17 राज्यों और पांच केंद्रशासित प्रदेशों में छापेमारी की। इस दौरान 1037 मोबाइल फोन, 1301 सिम कार्ड, 397 एटीएम कार्ड और 37.67 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने फर्जी बैंक खाते, सिम कार्ड और अवैध कॉल सेंटर चलाने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें