महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह के साथ मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की। बता दें कि, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में मनमुटाव की खबरों के बीच यह बैठक हुई है।