दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को देर रात इनामी बदमाश चांद मोहम्मद उर्फ मटरू को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस को ये कामयाबी उस वक्त मिली जब मटरू अपने एक साथी के सात न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी आया था। जहां पुलिस ने रेड मार दी । वहीं खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की लेकिन आखिर में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा।