पुरानी दिल्ली के करतार नगर इलाके में एक बक्से के अंदर आठ साल की मासूम की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बक्सा एक गंदे नाले के अंदर पड़ा था। जब बदबू असहनीय हो गई तो लोगों को शक हुआ। सफाईकर्मी की शिकायत पर मौके पर पुलिस पहुंची। तो बक्से के अंदर कम्बल में लिपटी हुई आठ साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।