केजरीवाल सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली में अब उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग फ्री बिजली नहीं लेना चाहते हैं। अब दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेंगे। आज से आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने ईमानदार सरकार बनाई है। पहले बिजली बहुत जाती थी, हमने काफी इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक किया। अब 24 घंटे बिजली आती है, दिल्ली में बिजली फ्री हो गई। हमने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। सरकारी पैसा बचाया और दिल्ली के लोगों को सुविधाएं दी।