फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिल्ली में बीच सड़क एक बुजुर्ग को जमकर पीटा, दोनों पैर में फ्रैक्चर, हाथ में लगी चोट

दिल्ली में सरिता विहार के आली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक एमसीडी स्कूल में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के रूप में कार्यरत रघुराज सिंह पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सरिता विहार थाने को अपोलो अस्पताल से एमएलसी की सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति को इमरजेंसी में भर्ती किया गया है और वह स्थिर स्थिति में है। सूचना मिलते ही थाने के एसएचओ और अन्य स्टाफ तुरंत अस्पताल पहुंचे। पीड़ित रघुराज सिंह ने बयान दिया कि वह अपने घर से अपनी कार से कार्यालय जा रहे थे। मथुरा रोड के पास आली एक्सटेंशन पहुंचते ही आरोपी मोहित और उसका एक अज्ञात साथी मोटरसाइकिल पर आए थे। आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला किया। जिसके बाद परिवार और दोस्तों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच के अनुसार, हमले का मकसद संपत्ति विवाद से जुड़ा है। करीब दो साल पहले आरोपी मोहित ने आली एक्सटेंशन में एक प्लॉट खरीदा था और उस पर निर्माण कराया था। एक माह पूर्व दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया, जिसमें मोहित की संपत्ति प्रभावित हुई। मोहित को शक था कि रघुराज ने ही डीडीए में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके चलते यह बदला लिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कई धाराओं ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी मोहित उर्फ पोली और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिले के डीसीपी हेमंत तिवारी ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें