दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार को एक इमारत गिर गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। दमकल विभाग को शनिवार शाम 07:45 बजे घटना की सूचना मिली थी। रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। अब तक चार से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इन घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहत और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।