उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित प्रेम विहार में मंगलवार दिन-दहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में लूटपाट की। हेलमेट लगाकर आए तीन बदमाशों ने ज्वेलरी बैग में भर ली और फरार होने लगे। इस बीच मौका पाकर ज्वेलर के बेटे व कर्मचारियों ने एक बदमाश को दबोच लिया। उसके दोनों साथी दुकान के बाहर दो बाइक छोड़कर भाग गए।