सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कार सवार की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार देवीलाल कॉलोनी के रहने वाले पंकज जुनेजा खांडसा रोड पर सब्जी मंडी में सब्जी बेचते हैं। वह आज सुबह करीब पौने चार बजे अपने घर से मंडी जाने के लिए स्कूटी से निकले थे। सुबह करीब चार बजे जब वह बसई रोड रवि नगर के पास एक बाइक शोरूम के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।